हरदा: जिले के ग्राम नजरपुरा में मुक्तिधाम तक पहुंचना बना जानलेवा, पुलिया निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Harda, Harda | Jul 8, 2026 ग्राम पंचायत नजरपुरा में अजनाल नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में नदी उफान पर होने से अंतिम संस्कार के लिए शव को बहते पानी के बीच से ले जाना पड़ता है, जिससे हर बार हादसे का खतरा बना रहता है।