पन्ना: पन्ना में 'सेफ क्लिक 2.0' का शंखनाद: साइबर ठगों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 15 दिनों तक चलेगा महाअभियान!
Panna, Panna | Jun 24, 2026 डिजिटल ठगों से सावधान करने के लिए पन्ना पुलिस ने आज से 15 दिवसीय विशेष अभियान "SAFE CLICK - 2026" की शुरुआत की है। एसपी निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में 8 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य 'साइबर स्वच्छता' को बढ़ावा देना है। पुलिस टीमें स्कूल, कॉलेज और बाजारों में जाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी फ्रॉड जैसे खतरों से आगाह कर रही हैं।