कांकेर: सरपंच ने ग्राम आवरी में अवैध रेत खनन रोका, दी चेतावनी, पुल के नीचे से रेत निकालना खतरे का संकेत
कांकेर जिले के ग्राम पंचायत आवरी में चल रहे अवैध रेत खनन पर सरपंच जय कुमार गावड़े ने पहल करते हुए खनन कार्य को तुरंत रुकवाया और संबंधित लोगों को समझाइश दी। सरपंच जय कुमार गावड़े ने कहा कि “इस तरह का अवैध रेत खनन हमारे गांव और आसपास के इलाकों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। विशेष रूप से पुल के नीचे से रेत निकालना बेहद खतरनाक है।