जागरगुंडा: क्वालिटी हीन स्कूल भवन में झुकी छत, बच्चों की जान पर खतरा
Jagargunda, Sukma | Jul 3, 2026
सुकमा जिले के तिम्मापुरम में बने नए प्राथमिक स्कूल भवन की छत झुकने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और जिला प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जल्द कदम उठाने की अपील की गई है।