टूंडला: न्यू शिव नगर में कलयुगी पुत्र ने पिता, बड़े भाई और भाभी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कलयुगी पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही पिता, भाई और भाभी के साथ मारपीट कर दी। न्यू शिवनगर निवासी चंदनलाल ने बताया कि वह बड़े पुत्र और पुत्रवधु के साथ घर पर थे। तभी उनका दूसरा पुत्र मनीष अपने साथी ईशु व अन्य कुछ लोगों के साथ घर पर आ गया। जहां उसने गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट कर दी। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।