बालोद: 21 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे नायक हीरा लाल साहू का भव्य स्वागत, मुड़खुसरा देशभक्ति के रंग में डूबा
Balod, Balod | Apr 2, 2026 भारतीय सेना में 21 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक ग्राम मुड़खुसरा (भीमकन्हार) लौटे नायक हीरा लाल साहू का गांव में भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया गया। देश सेवा में समर्पित रहे साहू के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पूरा गांव देशभक्ति के रंग में नजर आया।