सिरसागंज: मिशन शक्ति फेज-5: छात्राओं को प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के खतरों के बारे में किया जागरूक
थाना दक्षिण क्षेत्र के रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत जागरूकता कार्यक्रम बुधवार दोपहर तीन बजे करीब आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने युवक-युवतियों में प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले जाने (एलोपमेंट) की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया।