बालोद: दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, हालत नाजुक, लोगों में आक्रोश
Balod, Balod | Apr 11, 2026 दल्लीराजहरा शहर के व्यस्त श्रमवीर चौक में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वार्ड क्रमांक 23 निवासी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।