सोहागपुर: ग्राम शोभापुर में बीती देर रात बाइक और साइकिल की टक्कर, दो घायल
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में नलकूप के पास बीती शुक्रवार देर रात 12 बजे के लगभग एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राहुल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहागपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे की हालत में प