बयाना: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो में टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
पहाड़ी-बाड़ी स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना गढ़ी बाजना पुलिस थाने के समीप हुई, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।