कर्वी: कर्वी तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों की मांगों को स्वीकार करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन समाप्त कराया
कर्वी के तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे किसानों के अनशन को किसानों की कुछ मांगे स्वीकार करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसानों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया है। बीते मंगलवार से जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था,जिसको आज समाप्त कराया गया है।