गाज़ीपुर: गाजीपुर में यातायात जागरूकता माह के तहत 1652 वाहनों की हुई सीरीज, 8986 वाहनों का हुआ चालान, ₹30,24,200 जुर्माना वसूला
गाजीपुर में यातायात जागरूकता माह नवंबर 2025 के तहत जिले में की गई कार्रवाई का अद्यतन आंकड़ा सामने आ गया है, जिसमें 1,652 वाहनों को सीज किया गया, 8,986 वाहनों का चालान हुआ और कुल ₹30,24,200 का जुर्माना वसूला गया। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। संयुक्त चेकिंग अभियान में डग्गामार वाहन, ओवरलोड ट्रक, जातिसूचक/उत्तेजक शब्द लिखे वाहन पर कार्रवाई की।