गाज़ीपुर: गाज़ीपुर पुलिस लाइन में वामा सारथी और उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन
गाज़ीपुर पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पदेन अध्यक्षा कल्याणी के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, कुर्सी दौड़, रस्साकशी और नींबू-चम्मच दौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।