कोलारस: जीटी ग्लोबल ट्रेवल मार्केटिंग लिमिटेड पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, तीन आरोपी फरार, कोलारस पुलिस ने मामला दर्ज किया
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रेल्वे स्टेशन रोड निवासी दुर्गेश ओझा सहित दर्जनों लोगों ने थाना कोलारस में शिकायत दर्ज कराई है कि जीटी ग्लोबल ट्रेवल मार्केटिंग लिमिटेड नामक कंपनी ने ज्यादा ब्याज और मुनाफे का लालच देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की है।