कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के मोहनाग स्थित के.डी. पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के तहत अधिकारियों और छात्रों ने किया पौधरोपण
कैम्पियरगंज वन रेंज के मोहनाग स्थित के.डी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी सीपी तिवारी और ग्राम प्रधान धर्मनाथ यादव ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया।