सांगानेर: जयपुर में सड़क हादसे में दोस्त की मौत का सदमा नहीं सह सकी 19 वर्षीय छात्रा,बीती शाम अंतिम संस्कार से लौटकर की आत्महत्या
जयपुर में दोस्त की सड़क हादसे में मौत से आहत 19 वर्षीय छात्रा ने शनिवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा एक दिन पहले हुए हादसे में दोस्त की मौत के बाद गहरे सदमे में थी। शनिवार को वह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटी और कुछ देर बाद गेस्ट हाउस के कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है।