हाथरस: गांव जोगिया में खेल-खेल में 5 वर्षीय बच्चा आया कूलर के करंट की चपेट में, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव जोगिया में सोमवार दोपहर 12:30 बजे का लगभग घर में ही खेल-खेल में एक 5 वर्ष के बच्चे ने कूलर पर हाथ लगा दिया जिससे वह उसकी चपेट में आने से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया अचानक से हुए शोर को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई परिजनों द्वारा बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया हैं!