जीरापुर: धतुरिया गांव के चिलावद जोड़ पर ट्रक ने बाइक से गिरी महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
जीरापुर थाना क्षेत्र में धतुरिया गांव में चिलावद जोड़ के पास आज गुरुवार की सुबह 10 बजे के लगभग एक महिला बाइक से असंतुलित होकर निचे गिरने से की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर गांव जा रही थी। बाइक से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।