मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, तीन घायल
सोमवार की शाम गांव कुटेसरा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे एक दूसरे के ऊपर दोनों पक्षों के द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें सत्तर, आसमा, व बुजुर्ग महिला जवेदा घायल हो गई। तुरंत ही जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।