मुज़फ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी पीड़ित दंपति ने डीएम कार्यालय पर धरना देकर उठाई दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी पीड़ित दंपति ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जहां पर पीड़ित सतबीर मलिक ने कहा कि दबंग के द्वारा उसके मकान एवं जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जिसको लेकर उसके द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री तक मांग की गई है कि उसके मकान एवं जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।