कन्नौज: मंत्री के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे आवारा गौवंश पकड़ने के अभियान में,21 गोवंशो को गौशाला भेजा गया
प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देशन अनुसार कन्नौज जिले में चलाए जा रहे आवारा गोवंशों को पकड़ने के अभियान के क्रम में सोमवार को 21 गोवंशों को पकडकर गौशाला भेजा गया।जिले में अभी तक आवारा गोवंश को पकड़ने के अभियान के क्रम में 1490 गोवंशों को पकड़ा जा चुका है। जिन्हें गौशाला में भेजा गया।