कन्नौज: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार की बैठक पूरी, अनुश्रवण समिति की बैठक में दिए निर्देश।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की आयोजित समीक्षा बैठक की। डीएम ने जनपद में विद्यालयों को चिन्हित कर सूची मांगी है। विद्यालयों के 200 मीटर परिधि के अन्दर गंदगी, खुला नाला, गढ्डा को बंद करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में यह बैठक हुई।