पातेपुर के पूर्व विधायक स्व लक्ष्मण महतो के 28 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब उनके आवास परिसर में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह टेकनारी के मुखिया दिलीप सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व जिला पार्षद राम कुमारी देवी, मुखिया उत्तम चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया।