दरभंगा: दरभंगा में गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सभी गैस एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दी