जौनपुर: सड़क हादसे में सिपाही विवेक यादव की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही विवेक यादव उर्फ फागू की कौशांबी जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह फतेहपुर में तैनात थे और छुट्टी लेकर जौनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को उनकी चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से घर आ रहे थे।