अरनोद: अरनोद में दिन में पागल बनने का नाटक, रातों में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद शख्स की करतूत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अरनोद। क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दिन में पागलपन का नाटक करता हे और रात में चोरी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर गुरुवार रात करीब 9 बजे एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें यह शख्स घरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 अक्टूबर 2025 की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।