सहारनपुर: सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पानी की टंकी से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी से गिरकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर बुधवार दोपहर 1:00 बजे थाना कुतुबशेर की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर दिखने में मृतक नशेड़ी प्रतीत होता है। युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।