गिरिडीह: खंडोली मोड़ के समीप हुवे सड़क हादसे में 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
खंडोली मोड़ के समीप हुवे सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह 8 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।