सीतापुर: लश्करपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर पड़ा हुआ था। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।