सीतापुर: दामोदरपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस में अनियंत्रित होकर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। परिवार में मातम का माहौल है।