सीतापुर: बिहारीगंज के पास सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के बिहारीगंज के पास तेज रफ्तार लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी मामले में जारी है।