टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र, टाटानगर में प्रशिक्षणरत लोको पायलटों को शुक्रवार को 4 बजे आपातकालीन स्थिति से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्लासरूम में आग लगने जैसी आपदा की कल्पित स्थिति बनाकर बचाव एवं राहत कार्य की प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया गया।