सांगानेर: देशभर में नशे के खिलाफ जन जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकल रही बाइक रैली जयपुर पहुंची
देश भर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकल रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली जयपुर के आमेर पहुंची। रैली का स्वागत राजस्थान पुलिस बैंड की स्वरलहरियों के बीच फूलों से और तिलक लगाकर किया गया। ऐतिहासिक आमेर में उप महानिरीक्षक पुलिस श्वेता धनकड़ ने सभी राइडर्स का अभिवादन करते हुए गुलाबी नगरी पधारने पर स्वागत किया।