देवबंद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। एसएसपी के निर्देशन में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा जनपद के संवेदनशील और दुर्घटना संभावित मार्गों पर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।