टाउन में जंक्शन रोड पर स्थित एक मकान में पीओपी का कार्य कर रहा बरकत कॉलोनी का युवक नीचे गिर गया। गंभीर चोटें लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव दफनाने से इनकार कर दिया।