हुसैनाबाद: अफवाहों से बढ़ा ईंधन संकट: हुसैनाबाद के पंपों पर लगी लंबी कतारें
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है। पिछले एक सप्ताह से पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि बाइक चालकों को सिर्फ 100 रुपये और चारपहिया वाहनों को 1000 रुपये तक का ही ईंधन दिया जा रहा है। दरअसल, एक मई से पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की चर्चाओं ने लोगों