परसवाड़ा: परसवाड़ा क्षेत्र में विधि-विधान और परंपरा के साथ हुई गोवर्धन पूजा, 21 अक्टूबर को दीपोत्सव के अंतर्गत हुआ आयोजन
परसवाड़ा क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के बीच 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ग्रामीण अंचलों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। दोपहर करीब 3:30 देखा गया कि इस अवसर पर ग्रामवासियों ने गायों की पूजा कर परिक्रमा लगाई।