सीतापुर: कोतवाली देहात इलाके में तेज आंधी और पानी के चलते एक महिला की गई जान, तीन बच्चों के सर से हटा मां का साया
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में तेज आंधी पानी के चलते एक महिला की जान चली गई, बताया जा रहा है तेज आंधी के दौरान घर में लगी लोहे की टीन को उड़ता देख महिला ने हाथों से पकड़ लिया जिसके चलते लोहे की टीन के साथ महिला छत से नीचे गिर गई गंभीर अवस्था में घायल होने पर महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।