तरारी विधायक ने कहा जो विकास मैंने अपने कार्यकाल में किया है उससे भाकपा माले वाले को लगता है कि हमने अपने जेब से किया है। लेकिन यह विकास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की NDA सरकार एवं हमारे विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट से प्रस्ताव के साथ हमारे दौड़ भाग मेहनत के कारण हुआ है। पिछले 9 महीने में 943 करोड रुपए की योजनाओं का काम किया है।