पुनासा: ओंकारेश्वर का कोठी गणेश क्षेत्र तेंदुए की दहशत में, लगातार कुत्तों को बना रहा शिकार
ओंकारेश्वर नगर के कोठी गणेश क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रात के समय गांव में घुसकर कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे लोगों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तेंदुए को आबादी के बेहद करीब देखा गया है।