खरगोन जिले के ग्राम ग्यासपुरा में शनिवार दोपहर एक नीलगाय पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को खबर दी गई। वन विभाग की टीम पहुंचती उससे पहले ही गांव के युवाओं ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए रस्सियों की मदद से नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।