पट्टी: पूरा गांव में अचानक लगी आग से दो घर जलकर राख, तीन बकरियों समेत हुआ भारी नुकसान
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा गांव में सोमवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो घरों समेत घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पूरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र अभूराम के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप