विभूतिपुर: विभूतिपुर के कनीय अभियंता का डीएम रोशन कुशवाहा ने लगाई वेतन भुगतान पर रोक ,सहयोग शिविर के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप
विभूतिपुर प्रखंड के पीएचईडी के कनीय अभियंता का सहयोग शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं पर गौर नहीं करना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उसकी वेतन को रोका गया है बताया गया कि मुस्तफापुर में आयोजित शिविर में लोगों के समस्याओं के प्रति उसके द्वारा दिलचस्पी नहीं ली गई थी।