झांसी: बबीना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर खुले में शराब पीते 7 लोगों को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Aug 27, 2025 बबीना। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अंधेरे में बैठकर शराब पी रहे 7 लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न शराब ठेकों की भी जांच की