बिल्हौर: बिल्हौर में बाइक सवारों ने युवती पर ब्लेड से किया हमला, राहगीरों के पहुंचने पर बाइक छोड़कर हुए फरार
शिवराजपुर क्षेत्र कस्बे के बाद धान मिल के सामने सड़क किनारे खड़ी युवती को अज्ञात बाइक सवारो ने पकड़ लिया इसके बाद आरोपी खीचते हुए पुलिया के नीचे ले गए और मारपीट की युवती ने खुद को बचाने के लिए आवाज लगाई तो आरोपियों ने युवती पर ब्लेड से वार कर दिया राहगीर आवाज सुनकर पास पहुंचे तो बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।