ब्यावरा: भल्डक्या गांव के संदीप गुर्जर का खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने पर निकला जुलूस
ब्यावरा क्षेत्र के भल्डक्या गांव निवासी संदीप गुर्जर का खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने पर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा शहर की गुर्जर धर्मशाला में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जनप्रतिनिधि और लोगों ने संदीप गुर्जर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर बधाई दी।