मड़ावरा पुलिस ने रविवार को दोपहर 2 बजे रजोला और बहादुरपुर में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में4लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रजोला और बहादुरपुर गाँव में 4 लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और अलग अलग गाँव से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।