सोहागपुर: शहीदे आज़म की याद में 23 को भव्य नातिया प्रोग्राम
शहडोल सोहागपुर के गढ़ी मैदान में 23 जून को शहीदे आज़म की याद में भव्य नातिया प्रोग्राम आयोजित होगा। रात 9 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में मुंबई के अहमद रज़ा (नूरी मियां), सीधी के नेमत रज़ा और जबलपुर के कैसर रज़ा नात-ए-पाक पेश करेंगे। मीडिया प्रभारी सादिक खान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।