बरकागाँव: विष्णुगढ़ में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा निवासी विनोद सिंह का 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद की गई निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर लगा एक गहरा कलंक है। जिस बच्ची की मासूम हंसी से घर-आंगन गूंजना चाहिए था, आज उसी घर में सन्नाटा और चीख-पुकार का माहौल है। इस