चंदौसी: चंदौसी माल गोदाम रोड पर जनकल्याण सेवा समिति ने पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अन्न दान का आयोजन किया
चन्दौसी में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा मालगोदाम रोड स्थित मोहन नक्षत्र के आवास पर भंडारे का बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे तक आयोजन किया गया। हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में अन्नदान का विशेष महत्व है और इसे सर्वोत्तम पुण्य कार्य माना गया है।